Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ...तो इस बार गन्ने का दाम हो जाएगा चार सौ पार, UP में रेट घोषित होने के बाद किसानों में जगी उम्मी

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 04:28 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में गन्ने के दामों की घोषणा के बाद उत्तराखंड के किसानों में भी उम्मीद जगी है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक होगा। किसानों को दाम बढ़ने से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे उनमें उत्साह का माहौल है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, रुड़की। इस बार प्रदेश में गन्ने के दाम 400 के पार होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने का दाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड में भी जल्द दाम घोषित होने की उम्मीद जगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश से अलग राज्य बने उत्तराखंड को 25 साल पूरे होने जा रहे है। गन्ना नीति के मामले में अभी भी उत्तर प्रदेश का ही अनुकरण किया जा रहा है। यहां तक की पहले उत्तर प्रदेश में गन्ने का दाम घोषित होता है। उसके बाद उत्तराखंड सरकार गन्ने का दाम तय करती है।

    दिवंगत मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश से दस रुपये अधिक कीमत घोषित करने का ऐलान किया था। बाद में यह अंतर पांच रुपये रह गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके साथ ही वहां पर अगेती प्रजाति के गन्ने के दाम 400 रुपये हो गए हैं।

    ऐसे में उत्तराखंड के किसान भी अब सरकार से उम्मीद लगाए बैठे है। उप्र के दाम घोषित होने के साथ ही अब उत्तराखंड में जल्द गन्ने के दाम घोषित होने की उम्मीद है। जो परिपाटी चली आ रही है यदि उसका ही पालन किया गया तो उत्तराखंड में गन्ने के दाम 405 रुपये प्रति क्विंटल होने की उम्मीद है।

    हालांकि किसान संगठनों की ओर से सरकार से गन्ने के दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मांगे जा रहे हैं। किसानों की ओर से लगातार इस संबंध में विभिन्न माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज रहे हैं।

    गन्ना कोल्हू में भी इस बार गन्ना के मिल रहे अच्छे दाम

    रुड़की: करीब एक माह से अधिक समय से जिले में गन्ना कोल्हू संचालित हो रहे हैं। गन्ना कोल्हू में गन्ने की आपूर्ति करने वाले किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। इस समय गन्ना 380 से लेकर 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहे हैं। इस बार अत्यधिक वर्षा होने एवं रोग की वजह से जिले में गन्ने की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में इस बार उत्पादन कम होने के आसार है। ऐसे में चीनी मिलें भी इस बार पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिलने को लेकर आशंकित नजर अा रही है।

    शासन स्तर पर इस संबंध में प्रक्रिया गतिमान है। उत्तराखंड सरकार भी किसानों हित में फैसला लेगी। गन्ना मूल्य को लेकर शासन स्तर पर जल्द निर्णय होने की उम्मीद है।

    सौरभ बहुगुणा गन्ना मंत्री उत्तराखंड