Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में बच्चों के विवाद में दो परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 10 लोग जख्मी

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    सुल्तानपुर कस्बे में बच्चों के मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच गंभीर झगड़े का रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में चार महिलाओं सहित कुल 10 लोग घ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    संवाद सूत्र, जागरण सुल्तानपुर (हरिद्वार)। कस्बा सुल्तानपुर क्षेत्र में बच्चों के मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े में चार महिलाओं सहित करीब 10 लोग घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
    पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर शाम कस्बा निवासी गुलशेर और अमन पक्ष के छोटे बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के बड़े भी उलझ गए, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

    दोनों पक्षों के लोग घरों से बाहर निकल आए और गाली-गलौच के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए।

    करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से जमकर मारपीट होती रही। दोनों पक्षों के गुलशेर, शौकीन, शकील, अमन समेत करीब 10 लोग घायल हो चुके थे, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

    सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों की ओर से सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। उपनिरीक्षक रणजीत नौटियाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।