राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का नैनीताल दौरा: कल सुबह 6 बजे से कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे के दौरान कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा कारणों से सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल में रहेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयार यहां पुख्ता कर ली है। महामहिम के कैंची धाम दौरे के दौरान आम श्रद्धालुओं को मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी। सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से इसको लेकर संदेश जारी करते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है।
सुबह छह से 12 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित, मंदिर प्रबंधन में जारी किया संदेश
बता दें कि सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर हैं। सोमवार शाम वह नैनीताल पहुंच राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। मंगलवार को सुबह 10:05 से 10:35 तक उनका कैंची धाम का दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। राष्ट्रपति की सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालु प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
मंदिर प्रबंधन सदस्य प्रदीप साह की ओर से संदेश जारी कर कहा गया है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन व मंदिर प्रबंधन की ओर से संयुक्त रूप से यहां निर्णय लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।