Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में रामगढ़-नथुआखान मोटरमार्ग में टूटा डंपर का एक्सल, 9 घंटे तक लगा जाम

    Updated: Fri, 05 Dec 2025 03:39 PM (IST)

    नैनीताल के रामगढ़-नथुआखान मोटरमार्ग पर एक डंपर का एक्सल टूटने से नौ घंटे तक लंबा जाम लग गया। डंपर के सड़क पर खराब होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गय ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सहयोगी जागरण, नैनीताल। रामगढ-नथुआखान मोटरमार्ग पर बीच सड़क पर एक डंपर का एक्सल टूट गया। जिससे मोड़ पर बीच सड़क पर डंपर फंस गया। डंपर के खराब होने से सड़क के दोनो ओर वाहनों का भीषण जाम लग गया। जिससे यात्री व वाहन चालक काफी परेशान दिखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह करीब 7 बजे रामगढ-नथुआखान मोटरमार्ग पर नैकाना मोड़ पर डंपर का एक्सल टूट गया। जिससे बीच सड़क पर डंपर फंस गया। जिस कारण सड़क के दोनो पर वाहनों का भीषण जाम लग गया।

    थोड़ी देर बाद जोखिम उठाकर छोटी कार तो निकल गई। लेकिन सड़क के दोनों ओर बड़े वाहन सुबह से शाम तक जाम में फंसे रह गए।

    कई लोगों को तो नथुआखान व रामगढ़ तक पैदल यात्रा भी करनी पड़ी। वहीं वाहनों को रूट बदलना पड़ा। समस्या को देखते हुए मौके पर मैकेनिक को बुलाया गया। जिसने एक्सल की समस्या हल की। स्थानीय निवासी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया सुबह 7 बजे से सड़क पर डंपर खराब हो गया। और शाम 4 बजे ठीक हुआ।

    जिससे दोनों ओर कई किमी तक जाम लग गया। रामगढ चौकी इंजार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि रामगढ-नथुआखान मोटर मार्ग में डंपर खराब होने से बड़े वाहन फंस गए। मैकेनिक को बुलाकर डंपर को ठीक कराया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।