Ramnagar News: पुछड़ी गांव में घर में बुजुर्ग की हत्या, चारपाई में मिला शव
रामनगर के पुछड़ी गांव में सलीम अली नामक एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उनका शव उनके घर में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक उत्तर प्रदेश से आकर यहाँ बसे थे। पुलिस पैसे के लिए हत्या की आशंका जता रही है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बुजुर्ग का सुबह खून से लथपथ शव चारपाई में पड़ा था। Concept Photo
जागरण संवाददाता, रामनगर। पुछड़ी गांव में सिर में धारदार हथियार से वार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का सुबह खून से लथपथ शव चारपाई में पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गांव महेशपुरा रोशनपुर थाना भगतपुर निवासी सलीम अली 65 पुत्र शेर अली रामनगर के पुछड़ी गांव में झोपड़ी बनाकर रहता था। जबकि बुजुर्ग का पुत्र गांव में ही फौजी कालोनी में अलग घर में रहता था।
गुरुवार सुबह बुजुर्ग के घर का दरवाजा खुला था। सुबह लोगों ने चारपाई में खुन से लथपथ सलीम अली का शव देखा तो हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना गांव में फैली तो सीओ सुमित पांडे व कोतवाल सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि सलीम अली उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन बेचकर आए थे। पैसे के लिए हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टता हत्या का मामला है। पुलिस टीम जांच कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।