Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में सरकारी क्वार्टर में मृत मिले वन दरोगा, मच गया हड़कंप

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 06:33 PM (IST)

    हल्द्वानी के कोटाबाग में तैनात वन दरोगा पूरन चंद्र आर्या अपने सरकारी कमरे में बेसुध पाए गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, वह रात में ठीक थे, लेकिन सुबह कर्मचारीयों ने उन्हें बेसुध पाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    Hero Image

    चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । कोटाबाग में तैनात एक वन दरोगा शुक्रवार सुबह सरकारी कमरे में बेसुध हालत में मिले। उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के अनुसार मूल रूप से शांतिपुरी नंबर-3 पंतनगर ऊधमसिंह नगर निवासी पूरन चंद्र आर्या कोटाबाग में वन विभाग में कार्यरत थे। गुरुवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। रात तक उनकी हालत ठीक थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह उन्हें कमरे में कर्मचारियों ने बेसुध हालत में पाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो कोई अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद उनका कमरा खोला गया। आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले जाया गया। जहां वन दरोगा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पूरन अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को छोड़ गए हैं। कोमवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।