Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में बेंच पर बैठे-बैठे युवक की मौत, मची अफरातफरी

    Updated: Thu, 14 May 2026 03:22 PM (IST)

    हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर में एक युवक की अचानक मौत हो गई, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर में गुरुवार को एक युवक की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया।

    युवक स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

    जानकारी के अनुसार मूल रूप से नथुवाखान सुयालगाड़ निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह रात से ही बस स्टेशन परिसर की एक बेंच पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक युवक बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख आसपास बैठे लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे।

    घटना की सूचना तत्काल रोडवेज कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि युवक पिछले एक दिन से बस स्टेशन परिसर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।