द्वाराहाट में युवक पर झपटा तेंदुआ, शोर मचाने पर पंजा मारकर झाडि़यों में भागा
निकटवर्ती गांव धौड़ा निवासी युवक पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने के बावजूद तेंदुए उसकी बाह में पंजे मारकर झाड़ियों की ओर चला गया। इससे पूर्व भी यह तेंदुआ कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है।

द्वाराहाट (अल्मोड़ा) जागरण संवाददाता : निकटवर्ती गांव धौड़ा निवासी युवक पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने के बावजूद तेंदुए उसकी बाह में पंजे मारकर झाड़ियों की ओर चला गया। इससे पूर्व भी यह तेंदुआ कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। युवक को घायल करने की घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों ने पिंजरा लगा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
धौड़ा निवासी गणेश सिंह नट्टागुल्ली स्थित अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था। रास्ते में गुलदार ने हमला बोल दिया। गणेश ने शोर मचाते हुए खुद को बचाने के लिए संघर्ष भी किया। गुलदार ने उसकी बाह पंजे से घायल कर दी। इसके बाद वह झाड़ियों की ओर चला गया। शोरगुल सुन नट्टागुल्ली के पूर्व प्रधान लाल सिंह मौके ओर पहुंचे।
घायल गणेश सिंह को सीएचसी ले जाकर उपचार करवाया। साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। कर्मचारियों ने घायल गणेश के हालचाल जान क्षेत्र का भ्रमण भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार के कारण लंबे समय से दहशत है। वह कई मवेशियों को मार चुका है। उन्होंने क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाने की आवाज बुलंद की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।