Uttarakhand Weather: नैनीताल में सुबह रिमझिम बारिश के बाद सुधरा मौसम, चंपावत में 7 घंटे बाद सुचारू हुआ हाईवे
नैनीताल में बुधवार सुबह रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुधर गया जिससे लोगों ने राहत महसूस की। सुबह घने बादलों के छाए रहने के बाद करीब 930 बजे बारिश शुरू हुई जो आधे घंटे बाद थम गई। मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी है जिससे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में बुधवार की सुबह आधे घंटे की रिमझिम बारिश के बाद मौसम में सुधार आया है। जिसके चलते लोगों राहत महसूस की है। हालाकि सुबह घने बादलों का साया आसमान को घेरे हुए था।
सुबह करीब 9.30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई ,जो आधे घंटे बाद थम गई। वर्षा थमने के बाद भी बादल छाए रहे, लेकिन दूज एक बजे बादल हटते ही धूप निकल आई । हालाकि मौसम का विभाग यलो अलर्ट जारी है। जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
नगर में पिछले तीन दिनों में 50 मिमी से अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। साथ ही तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम में बदलाव के साथ पर्यटकों की आमद में कमी आई है अलबत्ता वीकेंड पर पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी की उम्मीद कारोबारी जता रहे हैं।
चंपावत में सात घंटे बाद सुचारू हुआ एनएच
चंपावत जिले में बुधवार तड़के हल्की वर्षा हुई। कुछ देर धूप-छांव की लुकाछिपी के बाद दोपहर में बादल घिरे हैं। वर्षा के बाद तापमान में कमी आई है। वर्षा की वजह से स्वाला में भूस्खलन होने से तड़के बंद हुआ टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्वाह्न 11:40 बजे सुचारू हो पाया है। बीते 24 घंटे में चंपावत में 32 मिमी, लोहाघाट में 13 मिमी, पाटी 20 मिमी, टनकपुर 17 मिमी व बनबसा में 21 मिमी वर्षा हुई है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।