Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति का नैनीताल दौरा: नयना देवी मंदिर में राष्ट्र की शांति के लिए प्रार्थना की

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 10:06 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल में श्री मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया, और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी उनके साथ थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने शक्तिपीठ में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    Hero Image

    राष्ट्रपति मुर्मू ने नयना देवी मंदिर में राष्ट्र की शांति के लिए प्रार्थना की।

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

    मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें