Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास, राज्यपाल भी मौजूद रहे

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 03:18 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नैनीताल राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह शिलान्यास राजभवन की धरोहर के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राजभवन, उत्तराखंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे।

    ऐतिहासिक राजभवन स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया। राजभवन के मुख्य द्वार का यह शिलान्यास इस धरोहर के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजभवन नैनीताल, जो विगत 125 वर्षों से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है, आज भी अपनी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के लिए अद्वितीय स्थान रखता है।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।