Updated: Sun, 28 Sep 2025 03:19 PM (IST)
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी ने फिर से जीत हासिल की है अभिषेक गोस्वामी छात्र संघ अध्यक्ष बने। उन्होंने 145 मतों से विजय प्राप्त की जबकि एनएसयूआई को निराशा मिली। शनिवार को हुए मतदान में 3584 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समर्थ पोर्टल की खामी के कारण कुछ छात्र मतदान से वंचित रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य ने शपथ दिलाई।   
                       जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । एमबीपीजी कालेज में लगातार दूसरी बार भगवा लहराया है। छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी का मतों से अभिषेक करते हुए फिर से कालेज की कमान सौंपी है। त्रिकोणीय मुकाबले में परिषद के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी 145 मतों से जीत दर्ज कर छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।                
  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
                       वहीं, नौ वर्ष से कालेज की सत्ता से बाहर चल रही एनएसयूआई को एक बार फिर निराश होना पड़ा है। सचिव पद पर गौरव तिवारी निर्विरोध चुने गए हैं।               एमबीपीजी कालेज में शनिवार को छात्र संघ के 11 में से सात पदों के लिए मतदान हुआ। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग हुई।                      
                                 13978 छात्र संख्या होने पर कालेज प्रशासन ने मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया था। लेकिन 3584 विद्यार्थी ही मतदान को पहुंचे। वहीं, शाम 3:30 बजे से एलबीएस बहुद्देश्यीय भवन मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और चार बजे से काउंटिंग का क्रम शुरू हुआ।                      
                                रात करीब 11 बजे तक 16 राउंड में मतगणना हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. संजय खत्री ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अभिषेक गोस्वामी को 1738, कमल बोरा को 1593 और मो. अरशद को 144 वोट मिले। उपाध्यक्ष में मनीष चंद्र को 2486 और वंश देव को 402 मत मिले। मनीष 2084 वोटों से विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष में यशवर्धन चिलवाल को 1449, प्रियंका दानू को 425 और प्रिया दानू को 1279 वोट मिले। जिसमें यशवर्धन 170 मतों से जीते।                      
                                 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में रक्षित सिंह बिष्ट को 2180 और मयंक मेहता को 1046 वोट मिले। रक्षित 1134 वोटों से जीते। विज्ञान संकाय में उज्जवल तिवारी, कला संकाय में अमित कुमार और वाणिज्य में प्रसून कुमार त्रिपाठी प्रतिनिधि चुने गए। जबकि सचिव, छात्रा उपाध्यक्ष, उप सचिव और सांस्कृतिक सचिव में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने चुने हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।                      
                                         नवनिर्वाचित छात्र संघ                             
    -                                                       अध्यक्ष : अभिषेक गोस्वामी                                            
    -                                                                  उपाध्यक्ष : मनीष चंद्र                         छात्रा                                                                 
    -                                                                              उपाध्यक्ष : ज्योति दानू                                                                 
    -                                                                                           सचिव : गौरव तिवारी                                                                             
    -                                                                                                         उप सचिव : मनोज सिंह बिष्ट                                                                                          
    -                                                                                                                        कोषाध्यक्ष : यशवर्धन चिलवाल                                                                                                        
    -                                                                                                                                        सांस्कृतिक सचिव : जतिन तिवारी                                                                                                                       
    -                                                                                                                                                         विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : रक्षित सिंह बिष्ट                                                                                                                                                        
  
                                                                                                                                                                             समर्थ पोर्टल की खामी से छात्र मतदान से हुए वंचित                                                                                                                                                          
                                                                                                                                                                                                समर्थ पोर्टल की शुल्क भुगतान से तकनीकी खामी की वजह से छात्र संघ चुनाव के दिन कुछ छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोर्टल पर यूपीआइ से एक माह पहले प्रवेश शुल्क जमा करा चुके छात्रों की फीस कालेज के अकाउंट में शनिवार को अपडेट हुई। जबकि, मतदाता सूची पहले तैयार हो गई थी। ऐसे में कुछ मतदान से वंचित रह गए और कालेज से बैरंग लौटना पड़ा।                                                                                                                                                                            
  
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।