Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलयूसीसी ठगी पीड़ित महिलाओं का दिल्ली कूच, पुलिस ने रोका फिर भी ऋषिकेश पहुंचीं

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 09:28 AM (IST)

    एलयूसीसी ठगी मामले में न्याय और रकम वापसी की मांग को लेकर दिल्ली कूच कर रही महिलाओं को श्रीनगर पुलिस ने एनआईटी उत्तराखंड गेट पर रोका। महिलाएं पुलिस को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद महिलाओं ने मौके पर ही प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। Jagran

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। एलयूसीसी ठगी मामले में न्याय व रकम वापसी की मांग को लेकर आंदोलनरत महिलाओं को श्रीनगर पुलिस ने एनआईटी उत्तराखंड गेट के समीप रोक दिया। आंदोलित महिलाएं मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रही थी। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद महिलाओं ने मौके पर ही प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।

    महिलाएं देर सांय श्रीनगर गढ़वाल से निकल गई थी। जो अब ब्यासी ऋषिकेश तक पहुंच चुकी है। एलयूसीसी ठगी पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति से रकम वापसी की मांग को लेकर मुलाकात करेंगी। आज संभवतः ऋषिकेश या हरिद्वार तक की यात्रा महिलाएं पूरी करेंगी।

    बुधवार को श्रीनगर के पीपलचौरी क्षेत्र के समीप से महिलाएं और अन्य ठगी पीड़ित पैदल ही दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनका कहना था कि वे राष्ट्रपति से मिलकर अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग करेंगे। यहां से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए जैसे ही महिलाएं एनआईटी उत्तराखंड गेट के समीप महिला थाने के पास पहुंची पुलिस ने बेरिकेडिंग कर महिलाओं को रोक दिया। मौके पर आंदोलित महिलाओं ने पुलिस के साथ तीखी नोंक झोंक की, लेकिन पुलिस के जवानों ने महिलाओं को आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद मजबूरन एलयूसीसी ठगी पीड़ित महिलाएं मौके पर ही बैठ गई।

    इस दौरान महिलाओं ने नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं के समर्थन में कांग्रेसी नेता प्रताप भंडारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ झड़प के बीच नगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं सरस्वती देवी ने बताया कि ठगी से प्रभावित महिलाएं पिछले लगभग 350 दिनों से पीपलचौरी के समीप धरने पर बैठी हैं, लेकिन अब तक रकम वापसी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच की घोषणा के बावजूद जांच की प्रगति और कार्रवाई को लेकर स्पष्टता नहीं है।

    सरस्वती देवी ने दिल्ली कूच को तिम विकल्प बताते हुए कहा कि अब वे सीधे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहती हैं। कहा कि पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते में ही रोक देना यह स्पष्ट करता है कि घोटाले में सरकार की मिलीभगत भी है। सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने बताया कि महिलाओं से वार्ता की गई। साथ ही उन्हें समझाने का प्रयास किया गया है कि मामले में सीबीआई जांच जारी है, शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही होगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनाई गई है, महिलाओं की मांगी को उचित माध्यम से आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया गया ।

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें