Uttarakhand Crime: नशे के लती पति ने धारदार हथियार से काट डाला पत्नी का गला, मौत के बाद भी करता रहा वार
झूलाघाट में नशे की लत वाले पति ने पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी वह शव पर वार करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी चरस का आदी था और पत्नी के साथ मारपीट करता था जिसके कारण वह पहले मायके भी चली गई थी। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

संवाद सूत्र, जागरण, झूलाघाट। नशे के लती एक पति ने अपनी पत्नी का गला बड्याट से काट डाला। पत्नी की मौत के बाद भी वह मृतका के शरीर पर हथियार से प्रहार करता रहा। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यालय से पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये हैं।
झूलाघाट कस्बे के नजदीकी कानड़ी गांव में यह जघन्य वारदाता बीती रात्रि लगभग नौ बजे हुई। गांव के 37 वर्षीय गंभीर चंद उर्फ गणेश चंद ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में अपनी 25 वर्षीय पत्नी कमला चंद का गला बड्याट(धारदार हथियार) से काट दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद वह अपने दो वर्षीय पुत्र किट्टू चंद को लेकर पड़ोस में रहने वाले ललित चंद के घर पहुंचा।
धारदार हथियारों से प्रहार
खून से लथपथ गंभीर चंद को देखकर उनके हाथ पांव फूल गये। अनहोनी की आशंका पर वह गंभीर चंद के साथ उसके साथ घर पहुंचे, जहां गंभीर चंद मृतका के शरीर पर फिर धारदार हथियारों से प्रहार करने लगा। तब तक गांव के कई लोग मौके पर जमा हो गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र बिष्ट ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यालय से पहुंची फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये। बताया गया है कि हत्यारा गणेश चंद झूलाघाट गैस एजेंसी में कार्यरत था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि हत्यारा चरस पीने का आदी था। उसका विवाह नेपाल के बैतड़ी जिले के जरगौ गांव निवासी प्रमोद चंद की पुत्री से हुआ था।
पंचनामा भरकर कराया जाएगा पोस्टमार्टम
मृतका के चाचा भानी चंद ने बताया कि पति उनकी भतीजी के साथ मारपीट करता रहता था। परेशान होकर वह अपने मायके नेपाल आ गई थी। पांच माह तक वह मायके में ही रही। कमला ने अपने पिता को बताया था कि गणेश चरस का आदी था और चरस पीने के बाद उसका दिमाग काम नहीं करता है वह काफी उग्र हो जाता था।
ससुराल पक्ष के लोगों ने कमला के पिता को विश्वास में लेकर बेटी को ससुराल भेजने के लिए राजी कर लिया था। मायके पक्ष के लोग नेपाल से भारत को रवाना हो गये हैं। उनके पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इस घटना से झूलाघाट के लोग सकते में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।