Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kailas Mansarovar Yatra: कैलास मानसरोवर यात्रा पांचवां दल भूस्खलन के कारण फंसा, यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 06:48 PM (IST)

    Kailas Mansarovar Yatra कैलास मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल ने धारचूला में रात्रि विश्राम किया। भूस्खलन के कारण फंसे यात्रियों को ट्रांसमेनशिप से बचाया गया। दल अब चौकोड़ी के लिए रवाना हो गया है और रविवार को अल्मोड़ा में प्रवेश करेगा। इस वर्ष कुल 237 यात्री तिब्बत पहुंचे। यात्रा के सफल समापन पर केएमवीएन ने सभी सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया।

    Hero Image
    कैलास मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल रविवार को अल्मोड़ा की सीमा में करेगा प्रवेश। फाइल

    संसू, जागरण, धारचूला। कैलास मानसरोवर यात्रा के अंतिम पांचवें दल के कुछ सदस्यों ने धारचूला में पर्यटक आवास गृह में और कुछ ने कूलागाड़ में एसएसबी कैंप में रात्रि विश्राम किया। फंसे यात्रियों को अगले दिन ट्रांसमेनशिप के माध्यम से धारचूला लाया गया, जहां से दल चौकोड़ी के लिए रवाना हुआ। दल रविवार को जिले की सीमा पार कर अल्मोड़ा में प्रवेश करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को दल गुंजी से धारचूला के लिए लौटने लगा। दल में शामिल 14 वाहनों में से आठ वाहन पहले रवाना हुए, जबकि छह वाहन कुछ देर बाद चले। पहले के यात्रियों में से आठ धारचूला पहुंच गए, लेकिन एलागाड़ में भूस्खलन और मूसलधार वर्षा के कारण कुछ यात्री फंस गए। फंसे यात्रियों ने कूलागाड़ एसएसबी कैंप में रात्रि बिताई।

    शनिवार सुबह तक मार्ग नहीं खुलने पर उन्हें ट्रांसमेनशिप के जरिए धारचूला लाया गया। इसके बाद दल चौकोड़ी के लिए रवाना हुआ। इस वर्ष पांच यात्रा दलों में कुल 237 यात्री तिब्बत पहुंचे।

    दूसरे दल की महिला यात्री पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी तिब्बत में घायल होकर लौटीं, जबकि पांचवे दल के बंगलुरु निवासी सत्यनारायण स्वास्थ्य खराब होने के कारण लौटे। यात्रा के सफल समापन पर केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।