Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री के विरासत के गर्व से जुड़ा है हिलजात्रा, पांच शताब्दियों से सोर घाटी की ऐतिहासिक पहचान: सीएम धामी

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 06:50 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमौड़ हिलजात्रा के अवसर पर सोर घाटी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के विरासत के गर्व से जुड़ी है। विगत पांच शताब्दियों से अनवरत जारी हिलजात्रा सोर घाटी की ऐतिहासिक पहचान है। उन्होंने कहा कि हिलजात्रा पर्व की शुरुआत भले ही महर भाइयों की वीरता से हुई हो समय के साथ इसे कृषि पर्व के रूप में मनाया जाने लगा।

    Hero Image
    वर्चुअल जुड़ कर सीएम ने किया संबोधन। Jagran

    जासं, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमौड़ हिलजात्रा के अवसर पर सोर घाटी की जनता एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुमौड़ की हिलजात्रा प्रधानमंत्री के विरासत के गर्व से जुड़ी है।

    विगत पांच शताब्दियों से अनवरत जारी हिलजात्रा सोर घाटी की ऐतिहासिक पहचान है। मुख्यमंत्री ने हिलजात्रा से वर्चुअली जुड़ते हुए अपने संबोधन में सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसके सफल संचालन हेतु कुमौड़ हिलजात्रा समिति को बधाई दी।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिलजात्रा समिति पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित आस्था और मनोरंजन का यह अद्वितीय संगम, पिछली पाँच शताब्दियों से अनवरत रूप से जारी, सौर घाटी की ऐतिहासिक पहचान बना हुआ है। उन्होंने आयोजकों को इस महोत्सव के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि गौरा–महेश की पारंपरिक पूजा और सातू–आठू की परंपरा हमारी लोक संस्कृति का जीवन्त स्वरूप है, जो सामूहिकता और आस्था की शक्ति को सहेजती है। कुमौड़ के चार महर भाइयों की शौर्यगाथा से जुड़े मुखौटों से सुसज्जित यह परंपरा आज भी सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देती है। लाखिया बाबा, गल्या बैल, किसान, हालिया, पुतरिया सभी स्वरूप हमारी मिट्टी और संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं।

    उन्होंने कहा कि हिलजात्रा पर्व की शुरुआत भले ही महर भाइयों की वीरता से हुई हो, किन्तु समय के साथ इसे कृषि पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। तेजी से बदलते इस दौर में, जब लोग अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं।

    वहीं सौर घाटी की जनता का अपनी परंपराओं के प्रति लगाव अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस पर्व के माध्यम से हमारी धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित एवं संवर्धित करने हेतु सभी कलाकारों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा प्रार्थना की कि गौरा–महेश का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने सोर घाटी की जनता को इस 500 वर्ष पुरानी विरासत हेतु शुभकामनाएं दीं और आने वाली पीढ़ी से इस भव्य धरोहर को आगे बढ़ाने व संरक्षित करने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर निगम पिथौरागढ़ महापौर कल्पना देवलाल सहित बड़ी संख्या में सोर घाटी की जनता मौजूद रही।

    comedy show banner
    comedy show banner