Block Pramukh: काशीपुर में ब्लाक प्रमुख के लिए BJP की दावेदारी मजबूत, खेमेबंदी के बीच हटने लगा पर्दा
काशीपुर में पंचायत चुनावों के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए खींचतान तेज हो गई है। फिरोजपुर से निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनी गईं चंद्रप्रभा प्रमुख पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। भाजपा खेमे में संख्या बल कम होने से पूर्व प्रमुख के समर्थक पीछे हैं। भाजपा ने कांग्रेस समर्थित नेता की पत्नी को उप प्रमुख का पद देकर अपने साथ जोड़ा है जिससे राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।

जागरण संवाददाता, काशीपुर। काशीपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों के बाद अब ब्लाक प्रमुख के लिए खेमेबंदी के बीच काफी हद तक रहस्य से पर्दा हटने लगा है। फिरोजपुर बीडीसी सीट से निर्विरोध चुनाव जीतीं नगर निगम पार्षद विजय बाबी की पत्नी चंद्रप्रभा अब ब्लाक प्रमुख बनने की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही हैं।
वहीं, भाजपा की तरफ से पूर्व ब्लाक प्रमुख के खेमे के दावेदार संख्या बल कम होने के चलते रेस में पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। ब्लाक प्रमुख की दौड़ में भाजपा खेमे में 33 बीडीसी सदस्यों में से अभी तक 28 के आने का दावा किया जा रहा है।
इस प्रयास में भाजपा संगठन के साथ मेयर बाली भी जुटे हैं। आज (मंगलवार) इस सीट के लिए औपचारिक घोषणा हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने ब्लाक प्रमुख बनाने की तैयारी में कांग्रेस के समर्थित रह चुके एक नेता की पत्नी को ज्येष्ठ उप प्रमुख का आफर देकर तोड़ लिया है।
आने वाले दिनों में भाजपा की तरफ से इस नाम की घोषणा की जा सकती है। चर्चा है उक्त प्रत्याशी ने करीब छह से आठ बीडीसी सदस्यों को तोड़ने में अपनी भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Panchayat Chunav: पहाड़ के मतदाताओं ने परिवारवाद को दिखाया आईना, दिग्गजों को झटका
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।