वहशी-दरिंदा पति: होटलों में जबरन बनाए संबंध और वीडियो, करता था ऐसा सुलूक जानकर कांप जाएगी रूह
एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, जबरन शारीरिक संबंध बनाने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल कर बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रतीकात्मक
संस जागरण, काशीपुर । एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, जबरन शारीरिक संबंध बनाने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल कर बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
आइटीआइ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पैगा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि 12 फरवरी 2023 को उसकी शादी बिलासपुर, जिला रामपुर क्षेत्र निवासी गुरविन्दर सिंह बाजवा पुत्र हरदेव सिंंह के साथ सिख रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। उसका पति कमीशन पर लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता था। पति के कहने पर अगस्त 2023 से वह मुंबई में नौकरी छोड़कर उसका आनलाइन कार्य करती रही।
महिला का आरोप है कि पति उसे घुमाने के बहाने होटलों में ले जाता था, जहां डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाकर उसकी वीडियो बनाता था। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। बताया कि ससुराल वालों ने मकान बनाने के लिए पीड़िता से 50 लाख रुपए दहेज में लाने की मांग की। मना करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और नौकरों जैसा बर्ताव किया गया।
बताया कि पीड़िता के खाते में आए पीएफ के 1 लाख 80 हजार रुपए पति ने जबरन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। उसने अपने पति पर पीड़िता के नाम पर वाहन लोन, हाउसिंग लोन और गोल्ड लोन जैसे कई लोन जबरन हस्ताक्षर कराकर लेने का आरोप भी लगाया है।
आरोप है कि 9 जून को मारपीट कर सास, ससुर और पति ने महिला को घर से निकाल दिया और उसके गहने, कागजात, बैंक पासबुक आदि रोक लिए। इसके बाद, पति ने आपत्तिजनक वीडियो को रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति लिए गए लोन के पैसों से कनाडा भागने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पति पर प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।