Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kashipur Encounter: पूर्व प्रधान पर गोली चलाने वाले निकले काव्य और राघव, तमंचा-कारतूस बरामद

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 11:27 AM (IST)

    काशीपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद काव्य और राघव नामक दो बदमाश गिरफ्तार हुए। पूछताछ में उन्होंने 2021 में पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर गोली चलाने की बात स्वीकार की। काव्य के पैर में गोली लगी जबकि राघव तमंचे के साथ पकड़ा गया। काव्य का आपराधिक इतिहास रहा है उसके भाई पर डबल मर्डर का आरोप है। पुलिस गैंग के पुराने मामलों की जांच कर रही है।

    Hero Image
    Kashipur Encounter: पूर्व प्रधान पर गोली चलाने वाले निकले काव्य और राघव

    जागरण संवाददाता, काशीपुर। कुंडेश्वरी खरमासा क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अचार फैक्ट्री की ओर भाग रहे बदमाशों में से एक के पैर में पुलिस की गोली लगी, जबकि दूसरे को तमंचा और कारतूस सहित दबोच लिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों बदमाशों ने सनसनीखेज खुलासा किया कि उन्होंने ही 21 अगस्त 2021 को ढकिया कला के पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।

    पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान काव्य शर्मा पुत्र स्व. सुनील कुमार शर्मा निवासी ढकिया और राघव मिश्रा उर्फ निखिल पुत्र राजेश मिश्रा निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    खास बात यह है कि काव्य शर्मा का परिवार अपराध की लंबी फेहरिस्त रखता है। उसका भाई कार्तिक शर्मा फरवरी 2024 में आईटीआई थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस में जेल भेजा गया था। खुद काव्य शर्मा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रह चुका है। 

    इतना ही नहीं, उसका सगा मामा भी हत्या के प्रयास में जेल की हवा खा चुका है। पूछताछ में काव्य शर्मा ने स्वीकार किया कि उसने पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर गोली पुरानी रंजिश के चलते चलाई थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे गैंग के पुराने मामलों और नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।