Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधमसिंह नगर में धूं-धूं कर जला कबाड़ का गोदाम, आग बुझाते वक्त एक फायर कर्मी झुलसा

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 11:23 PM (IST)

    उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित सिडकुल में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। बुधवार रात करीब 10:30 बजे लगी इस आग को बुझाने के प्रयास में एक फायर कर्मी चंद्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, उधमसिंह नगर। सिडकुल स्थित एक गोदाम में आग लग गई। इसका पता चलते ही पुलिस और फायर कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान फायर कर्मी चंद्र प्रकाश झुलस गया, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल फायर कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है।

    बुधवार रात साढ़े दस बजे के आसपास सिडकुल स्थित एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुवां उठता देख वहां से गुजर रहे लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना फायर और पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जवानों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाल लिया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

    आग बुझाने के दौरान एक फायर कर्मी चंद्र प्रकाश झुलस गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया कि आग कबाड़ के गोदाम में लगी है। आग सेख़लील पुत्र ज़लील का प्लास्टिक कबाड़ा जल गया। आग पर काबू पाने के बाद उससे हुए नुकसान का आंकलन किया जाएगा।

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें