ऊधम सिंह नगर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, बड़ी संख्या में सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे लोग
ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में बिरसा मुंडा जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। धामी ने कहा कि सरकार जनजातीय कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसके लिए सरकार संकल्पित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सूवि
संवाद सहयोगी, नानकमत्ता । आदिवासी जनजाति महानायक बिरसा मुंडा की जयंती पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
'जनजातीय गौरव दिवस समारोह' में बड़ी संख्या में सीएम धामी को सुनने के लिए लोग पहुंचे। उन्होंन कहा जनजाती उत्थान को संकल्पित होकर धामी सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में जनजातिय कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनजातीय समाज के उत्थान एवं अधिकारों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
बंद पोर्टल खोलकर किसानों को घान खरीदेगी सरकार
नानकमत्ता: प्रदेश के किसानों के धान खरीद के लिए सीएम ने धान खरीद पोर्टल को खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि तराई के मेहनतकश किसान की मेहनत उनकी फसल है, जिन किसानों की फसल नही बिक पाई है, उनको सरकार बेचने का मौका देते हुए धान खरीद पोर्टल खोलने की घोषणा करती है। इससे राईस मिल एसोशिएशन के अध्यक्ष संजय गोयल व रविंद्र यादव ने सीएम को ज्ञापन देकर धान खरीद पोर्टल खोलने की मांग की थी।
सीएम धामी ने गुरूद्वारा साहिब में टेका मत्था
नानकमत्ता : प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नगर आगमन पर ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेक पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सीएम धामी हेलीकाॅप्टर ने नानकमत्ता साहिब पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम गुरूद्वारा साहिब में पहुंचकर मत्था टेका एंव पीपल साहिब के दर्शन किए। जहां गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जोगेंद्र सिंह संधू द्वारा उन्हें सरोपा एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात धामी ने डेरा कर सेवा पहुंचकर स्वर्गीय बाबा तरसेम सिंह की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।