उधमसिंह नगर में बेकाबू डीसीएम की टक्कर से पिकअप चालक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
उधमसिंह नगर में एक अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवारों को चपेट में लेते हुए पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना ...और पढ़ें

मृतक फिरोज का फाइल फोटो।
HighLights
बेकाबू डीसीएम ने पिकअप को मारी टक्कर
पिकअप चालक की मौके पर मौत
उधमसिंह नगर में हुई दुर्घटना
संवाद सूत्र, उधमसिंह नगर। डीसीएम ने सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को अपने चपेट में लेते हुए पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि फोरलेन वन-वे होने की वजह से लगातार कई हादसे हो चुके हैं। मंगलवार को मोहल्ला नईबस्ती निवासी 50 वर्षीय फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर अपनी पिकअप में सामान भरकर धामपुर बिजनौर जा रहा था।
मौके पर ही हुई पिकअप चालक की मौत
बताते हैं कि शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर कुंडा के पास धामपुर से अफजलगढ़ जा रही एक डीसीएम ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में लेते हुए पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। डीसीएम डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पहुंच गई। घटना से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर मार्ग चालू कराया।
वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, फिरोज की मौत पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, शाहनवाज आलम, आबिद नूरी, नईम प्रधान, खड़क सिंह, डॉ. एमपी सिंह, तरूण गहलोत, मोइनुददीन ने शोक जताया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।