Chardham Yatra Route Update: उत्तरकाशी में बारिश जारी, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर बंद
उत्तरकाशी में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक लगातार वर्षा हुई जिससे गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण और धरासू के पास अवरुद्ध है जिसे बीआरओ सुचारू करने में लगा है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झर्जर गाड जंगलचट्टी बनास और नारदचट्टी समेत कई स्थानों पर बंद है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड मार्ग को खोलने का कार्य कर रहा है।

जासं, उत्तरकाशी। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक उत्तरकाशी समेत सभी तहसील क्षेत्रों में लगातार वर्षा जारी रही। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण, धरासू पुराने थाने के पास अवरूद्ध है। बीआरओ द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है। हर्षिल और धराली के बीच बड़े वाहनों हेतु सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक मार्ग सुचारू है।
वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान झर्जर गाड, जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी, सिलाई बैंड, कल्याणी हरेती, फेडी, गेंवला, कुमराड़ा, महरगांव के पास मार्ग अवरूद्ध है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड(एनएच) द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।