Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Rains: उत्‍तरकाशी में यमुना का रौद्र रूप, होटल व मकानों में घुसा नदी का पानी

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 08:01 AM (IST)

    यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत फैल गई है। नदी के किनारे बने होटल और मकानों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। नदी के किनारे स्थित विद्यालय पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

    Hero Image
    स्याना चट्टी में यमुना का रौद्र रूप। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण, बड़कोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्यानाचट्टी क्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को यमुना नदी का जलप्रवाह अचानक बेहद तेज हो गया, जिससे नदी के समीप बने कई होटल व मकानों के निचले हिस्सों में पानी घुस गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय निवासियों के अनुसार, यमुना का प्रवाह गुरुवार रात से ही डरावना हो गया था। नदी के बहाव में भारी सिल्ट आने के कारण यमुना तल का स्तर इस क्षेत्र में काफी ऊपर उठ गया है। इसके चलते स्याना चट्टी पुल भी अब खतरे की जद में आ गया है।

    स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नदी के एकदम पास एक माध्यमिक विद्यालय भी स्थित है, जहां आसपास के गांवों के बच्चे अध्ययनरत हैं। अगर हालात नहीं संभाले गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों गोपाल, पंकज व कुलदीप ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि यमुना के प्रवाह को नियंत्रित करने, किनारे की सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावित भवनों को सुरक्षित करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

    comedy show banner
    comedy show banner