Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: 'फेमस दुल्हन मीट्स हर एक्स' वाली लड़की ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बताया वीडियो के पीछे की वजह

    Updated: Wed, 24 Dec 2025 05:27 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'दुल्हन अपने एक्स से मिली' वीडियो की सच्चाई सामने आई है। दुल्हन श्रुति दहुजा ने बताया कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड था और उनकी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर सन्न रह गए। कई लोगों ने इसे सच मानकर दुल्हन की वफादारी पर सवाल उठाए।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दुल्हन शादी से महज कुछ घंटे पहले अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने जाती नजर आ रही थी। लाल जोड़े में सजी यह लड़की भावुक होकर अपने एक्स को गले लगाती है और फिर शादी के लिए वापस लौट जाती है।

    इस वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर सन्न रह गए। कई लोगों ने इसे सच मानकर दुल्हन की वफादारी पर सवाल उठाए, तो कुछ ने दूल्हे के लिए सहानुभूति जताई। इंटरनेट पर मीम्स की जैसे बाढ़ सी आ गई और लॉयल्टी को लेकर बहस छिड़ गई।

    लेकिन अब इस वीडियो की हकीकत सामने आ गई है। दुल्हन बनी लड़की का नाम श्रुति दहुजा है। उन्होंने खुद आगे आकर सच्चाई बताई है। वे अब 'फेमस दुल्हन मीट्स हर एक्स' के नाम से जानी जा रही हैं। श्रुति ने कहा कि पूरा वीडियो स्क्रिप्टेड था और इसे उनकी मर्जी के खिलाफ अपलोड किया गया है।

    वायरल वीडियो में क्या हुआ था?

    वीडियो की शुरुआत एक कार से होती है। कंटेंट क्रिएटर आरव मावी कार चला रहे हैं। दूसरी तरफ श्रुति दहुजा दुल्हन के लिबास में बैठी हैं और फोन पर बात कर रही हैं। वीडियो में बताया जाता है कि फेरे शुरू होने में सिर्फ दो घंटे बाकी हैं, लेकिन दुल्हन अपने एक्स से आखिरी बार मिलने जा रही है। दावा किया गया कि लड़की का परिवार शादी के लिए दबाव डाल रहा है, इसलिए वह मजबूरी में शादी कर रही है।

    श्रुति कार से उतरती हैं, एक्स से मिलती हैं, बात करती हैं, गले लगती हैं और रोते हुए वापस आ जाती हैं। यह सीन इतना इमोशनल था कि लोग इसे रियल मान बैठे। वीडियो कुछ ही दिनों में करोड़ों व्यूज पा गया और हर तरफ शेयर होने लगा।

    अब श्रुति दहुजा ने सफाई में क्या कहा?

    19 दिसंबर 2025 को श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने पहली बार अपनी बात रखी। श्रुति ने कहा, "आप लोग सबने यह वीडियो देखी होगी, इसमें जो दुल्हन है वो मैं हूं। तो जिस कंटेंट क्रिएटर के लिए मैंने यह वीडियो बनाई थी, आपको बता दूं कि यह वीडियो मेरे कंसेंट से अपलोड नहीं हुई है। मैं लास्ट मोमेंट एक्ट्रेस थी। उस बंदे ने सीधा वीडियो डाल दी। मेरे से पूछा नहीं। उसने बाद में क्लैरिफिकेशन डाली जहां उसने बोला कि स्क्रिप्टेड है।"

    श्रुति ने बताया कि वे लास्ट मोमेंट पर इस रोल के लिए चुनी गई थीं। उन्हें उम्मीद थी कि आरव मावी वीडियो को जिम्मेदारी से शेयर करेंगे, जैसे कि टैग करके या कोलैब करके साफ बताएं कि यह सिर्फ एक्टिंग है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

    वीडियो वायरल होने के बाद श्रुति और उनके परिवार को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोग उनके चरित्र पर सवाल उठाने लगे। यहां तक कि उनके माता-पिता को भी बेवजह घसीटा गया। श्रुति ने कहा कि इससे उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव हुआ।

    यह भी पढ़ें: सड़क पर दौड़ती मौत! बे'बस होती यात्रियों की सुरक्षा; भारत में क्यों बढ़ने लगी बसों में आग की घटनाएं?