04 जनवरी से बदलेगी इन 2 राशियों की किस्मत, संपत्ति होगी दोगुनी


By Ashish Mishra03, Jan 2025 12:01 PMjagran.com

ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन

ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन से जातकों को फायदा होता है। आइए जानते हैं कि शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत बदलेगी?

शुक्र देव का नक्षत्र परिर्वतन

वर्तमान समय में शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में विराजमान हैं। वहीं, 04 जनवरी को शुक्र देव शतभिषा नक्षत्र गोचर करेंगे। इस दौरान कई राशियों को फायदा होगा।

शुक्र का राशि परिवर्तन

शुक्र देव 28 जनवरी को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।

इन राशियों की बदलेगी किस्मत

शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। इन जातकों को धन लाभ होगा और कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

कुंभ राशि के जातक

वर्तमान समय में शुक्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। इन जातकों को सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि के जातक

इस राशि पर शुक्र देव की कृपा बनी रहती है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि के जातकों की आमदनी बढ़ेगी और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

कारोबार में होगी तरक्की

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ और मीन राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होगा। इसके साथ ही, पैसों की तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनेंगे।

कार्य में मिलेगी सफलता

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। इन जातकों के रुके हुए कार्य होंगे और आमदनी बढ़ेगी।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ