हींग से जुड़े ये रहस्यमयी टोटके बना देंगे जीवन सफल, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम


By Farhan Khan03, Jan 2025 11:51 AMjagran.com

हींग से जुड़े टोटके

हींग औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी अहम भूमिका निभाती है। आज हम आपको हींग से जुड़े कुछ रहस्यमयी टोटके बताएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

कर्ज से मुक्ति  

अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान है, तो इसके लिए हींग की एक गांठ पानी में मिलाएं और इस पानी से नहाएं। इससे आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।  

लाल रंग में हींग मिलाकर दान करें

लाल रंग में हींग मिलाकर दान करने से भी आपको कर्ज से राहत मिल सकती है। एक बार आपको ये दोनों उपाय जरूर आजमाने चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा

घर से नकारात्मक ऊर्जा का साया भगाने के लिए 5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर और 5 ग्राम काली मिर्च का पाउडर मिलाकर गोलियां बना लें।

हींग, कपूर और काली मिर्च की गोलियां जलाएं

अब इन गोलियों को घर में जलाएं। यह उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। आपको यह उपाय तीन दिनों तक करना है।

बनेंगे बिगड़े काम

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, एक चुटकी हींग को अपने ऊपर से उतारकर उत्तर दिशा में फेंकने से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

जीवन भर रहेंगे सफल

अगर आप जीवन भर सफल होना चाहते हैं, तो इसके लिए पानी में हींग मिलाकर उसका कुल्ला करें। जल्द ही आपको इस उपाय के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com