Mauni Amavasya पर त्रिवेणी योग से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत


By Ashish Mishra29, Jan 2025 12:43 PMjagran.com

Mauni Amavasya 2025

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर किन राशियों की किस्मत बदलेगी?

मौनी अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट से हो गई है। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।

इन राशियों के बदलेगी किस्मत

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के निर्माण से कई राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। इन जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि के जातक

मौनी अमावस्या से इस राशि के जातकों की समस्याएं दूर होने लगेंगी। वहीं, नौकरी मिलने के योग बनेंगे और पितरों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि के जातक

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग के निर्माण से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वैवाहिक जीवन में सुखमय होगा।

मकर राशि के जातक

त्रिवेणी के योग के निर्माण से इस राशि के जातकों को की आय में वृद्धि होगी। वहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और करियर में सफलता मिलेगी।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मौनी अमावस्या पर इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही, व्यापार में आ रही बाधा भी दूर होगी और जीवन में तरक्की के योग बनेंगे।

पढ़ते रहें

राशियों को होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ