इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर घर में किन चीजों को लाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि का विकास होता है।
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 फरवरी को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे बसंत पंचमी के दिन घर में लाना बेहद फायदेमंद होता है। इससे मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है।
बसंत पंचमी के दिन घर में मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर लाना चाहिए। इस तस्वीर को रखकर पूजा करनी चाहिए। इससे शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी होती है।
बसंत पंचमी के दिन घर में मोरपंखी का पौधा लाना चाहिए। इसके अलावा, वाद्य यंत्र और किताबें लाएं। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मां सरस्वती को पीला रंग बेहद पसंद है। बसंत पंचमी पर घर में पीला फूल लाना चाहिए। इसे मां सरस्वती की पूजा में अर्पित करें। इसे माता जी का आशीर्वाद मिलता है।
इस दिन मां सरस्वती की पूजा करते समय शारदायै नमस्तुभ्यं मम ह्रदय प्रवेशिनी, परीक्षायां सम उत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा मंत्र का जाप करें। इससे ज्ञान की प्राप्ति होती है।
बसंत पंचमी पर पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ