Vinayak Chaturthi 2025 कब है? जानें डेट और शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra29, Jan 2025 11:57 AMjagran.com

Vinayak Chaturthi 2025

सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि विनायक चतुर्थी कब है?

विनायक चतुर्थी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल 01 फरवरी 2025 को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन विधि-विधान से गणपति जी की पूजा करनी चाहिए।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी की शुरुआत 01 फरवरी को सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर होगा।

गणेश जी की पूजा करें

विनायक चतुर्थी पर सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद गणेश जी की पूजा करें। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें

विनायक चतुर्थी पर पूजा करते समय गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। इसे चढ़ाने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इन चीजों का भोग लगाएं

गणेश जी को मोदक बेहद प्रिय है। विनायक चतुर्थी पर गणपति की पूजा करते समय मोदक और फल का भोग लगाना चाहिए। इससे बप्पा की कृपा प्राप्त होती है।

मंत्र का जाप करें

विनायक चतुर्थी पर पूजा करते समय ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा॥ मंत्र का जाप करें।

धन प्राप्ति के योग

विनायक चतुर्थी पर इस विधि से गणेश जी की पूजा करने से जीवन में धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके अलावा, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ