Mauni Amavasya पर दान करें ये 3 चीजें, होगी धन प्राप्ति


By Ashish Mishra29, Jan 2025 10:58 AMjagran.com

Mauni Amavasya 2025

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

मौनी अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट से हो गई है। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।

मौनी अमावस्या पर क्या दान करें?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे मौनी अमावस्या पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे दान करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

अन्न का दान करें

मौनी अमावस्या पर अन्न जैसे- गेंहू, चावल और तिल का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

धन का दान करें

मौनी अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और लोगों का आशीर्वाद मिलता है।

वस्त्र का दान करें

मौनी अमावस्या के दिन गरीब और बेसहारा लोगों को वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है धन लाभ होता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

मौनी अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, साधक के रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ