Aaj ka Rashifal: मौनी अमावस्या पर इन 4 राशियों को मिलेगी नौकरी में सफलता


By Ashish Mishra29, Jan 2025 09:17 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

वृषभ राशिफल

आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें कामयाबी मिलेगी। बाहरी व्यक्तियों से मन की बात शेयर न करें। कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी वर्ग वालों को पद लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। विशेषकर विवाद से आज दूर रहें, व्यर्थ के झगड़ों से आपकी प्रॉब्लम बढ़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा डिसीजन आज सोच विचार कर लें।

कर्क राशिफल

आज आपका मन अशांत रह सकता है, मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कुछ नए काम को लेकर चिंतित नजर आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है।

सिंह राशिफल

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा, आपकी सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा आज आप बन सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य की समस्या लेकर आ सकता है। साथ ही कहीं बाहर जाएं, तो खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि कुछ परेशानियां सामने नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रशासनिक लोगों का दखल नजर आएगा। आज स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आप नई संभावनाओं की खोज में लगे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया प्रयोग करने से पहले थोड़ा समय का इंतजार करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा, विशेषकर आपके लिए आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे। किसी को दिया हुआ पुराना धन आज आपको मिल सकता है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने कार्य के विषय में सोच रहे हैं, तो उसे शुरू कर सकते हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, आज इस मित्रों से आर्थिक क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे।

कुंभ राशिफल

आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी वर्ग आपके लिए कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं, जिसमें आप उलझ सकते हैं। आज का दिन कोई नई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही किसी बड़े कार्य में सहयोगी पार्टनर का सहयोग लेते समय सावधानी रखें। अपने मन में चल रहे बातों को सभी से शेयर न करें।