आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सेहत ठीक रहेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जिससे मन खुश होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा, कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के विवाद में आज आप पड़ सकते हैं। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
आज आप भी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी खास काम के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है, विरोधी सक्रिय होंगे।
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है।
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए काम आपके पूरे होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे मन खुश होगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है।
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, कोई नया वाहन भवन मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं वह कार्य आपका आज शुरू होगा। अपने मित्रों संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा।
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें।
आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार या व्यापार को लेकर आ आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है, विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे।
आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है, कोई बड़ी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।