Aaj ka Rashifal: नए साल पर इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra01, Jan 2025 08:27 AMjagran.com

कार्य में मिलेगी सफलता

आज नए साल के मौके पर कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को व्यापार में लाभ होगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी। आज अपने किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन अच्छा है। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आज किसी पुराने रुके हुए काम को आप पूरा कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज अपने मित्रों के साथ कोई नई शुरुआत आप कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आज किसी बड़े कार्य का निर्णय सोच कर करें। आज कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी कार्य को लेकर मन में असमंजस बना रहेगा, जिस कारण होते हुए काम में रुकावट आएगी। आज किसी पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

सिंह राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों को लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष कार्य की जिम्मेदारी आज आपको सौंपी जा सकती है, जिसमें आप सफल होंगे।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म होंगी। परिवार में प्यार और स्नेह देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी मिलने से लाभ प्राप्त होगा। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होगा।

तुला राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। व्यर्थ की परेशानियां आज देखने को मिलेगी। किसी विवाद को लेकर न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। आज वाणी पर संयम रखना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन कुछ विवादों से भरा रहेगा, जिसमें पारिवारिक विवाद शामिल रहेगा। आज अपने परिवार को लेकर कुछ बातों पर विवाद हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा। फैमिली के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मौसम के कारण कुछ परेशानियां महसूस होगी। आज नौकरी वर्ग वालों के लिए मतभेद की स्थिति बनेगी।

कुंभ राशिफल

आज आपको संभल कर चलने की आवश्यकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।

मीन राशिफल

आज आप अपने किसी परिचित व्यक्ति से दूर हो सकते हैं, जिस कारण मन परेशान रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों की स्थिति बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ