आर्थिक तंगी दूर करने में बेहद कारगर हैं ये वास्तु उपाय


By Ashish Mishra02, Jan 2025 06:00 AMjagran.com

आर्थिक तंगी का सामना करना

अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-से वास्तु उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है?

वास्तु शास्त्र

अगर आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं, तो वास्तु के नियमों का पालन करें। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

आर्थिक तंगी दूर करने के वास्तु उपाय

कई वास्तु उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इससे साधक को धन प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

उत्तर दिशा में तिजोरी रखें

वास्तु के अनुसार, कर्ज का सामना करने वाले लोगों को घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखनी चाहिए। इस दिशा में रखने से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं।

मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें

शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे धन वृद्धि होती है।

शंख रखें

धन की कमी दूर करने के लिए घर के मंदिर में शंख रखें। इसके अलावा, मां लक्ष्मी और कुबेर की फोटो रखना भी शुभ होता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

घर में पिरामिड रखें

वास्तु के अनुसार, घर में पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। इसे रखने से धन की कमी नहीं होती है और वास्तु दोष भी दूर होता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वास्तु के इन उपायों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में आने वाली बाधा भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ