पत्नी को वामांगी क्यों कहा जाता है? जानें


By Farhan Khan31, Dec 2024 04:25 PMjagran.com

पत्नी मानी जाती है वामांगी

सनातन धर्म पत्नी को पति की अर्धांगिनी और वामांगी माना जाता है, जिसे वह कदम-कदम पर साबित भी करती है।

पत्नी को वामांगी क्यों कहा जाता है?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शादी के बाद पत्नी को पति का वाम अंग क्यों कहा जाता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अर्धनारीश्वर की वजह पत्नी को कहा जाता है वामांगी

भगवान शिव को अर्धनारीश्वर कहा जाता है और वाम भाग शक्ति का स्वरूप है, जिस वजह से स्त्री को वामांगी कहा गया है।

वामांगी का अर्थ

वामांगी यानी जो पुरुष के शरीर के बाएं अंग का हिस्सा हो। तमाम शुभ कार्यों में पत्नी को पति की बाईं तरफ बैठाया जाता है।

कन्यादान जैसे कार्यों में पत्नी बैठती है दायी ओर

कन्यादान, विवाह, यज्ञकर्म, जातकर्म, नामकरण और अन्नप्राशन के दौरान पत्नी को पति के दाईं ओर बैठना चाहिए।

भोजन के समय पत्नी बैठती है बाई ओर

सोते समय, सभा में, सिंदूरदान, द्विरागमन, आशीर्वाद ग्रहण करते समय और भोजन के समय भी पत्नी को पति के बायीं ओर बैठना चाहिए।

पत्नी को वामांगी के अलावा कहा जाता है अर्द्धांगिनी

हिंदू धर्म में पत्नी को वामांगी के अलावा अर्द्धांगिनी भी कहा जाता है, क्योंकि वह अपने पति के जीवन के सभी सुख-दुख में बराबरी से साथ देती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com