व्यक्ति को मृत्यु से पहले दिखती हैं ये चीजें


By Farhan Khan31, Dec 2024 03:44 PMjagran.com

गरुड़ पुराण

हिंदू धर्म के अठारह महापुराण हैं। इनमें गरुड़ पुराण भी शामिल है। इसमें 19 हजार श्लोक हैं और 2 भाग हैं।

गरुड़ पुराण भगवान विष्णु को समर्पित

गरुड़ पुराण जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इसी वजह से इसे महापुराण का दर्जा दिया गया है।

गरुड़ पुराण का पाठ करने के फायदे

गरुड़ पुराण का पाठ करने से मृतक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और मृतक के परिवार के सदस्यों को आध्यात्मिक शांति मिलती है।

मृत्यु से पहले दिखाई देती हैं ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि व्यक्ति को मृत्यु से पहले कौन-सी चीजें दिखाई देती है? आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

रहस्यमयी दरवाजा दिखना

व्यक्ति को मृत्यु से पहले रहस्यमयी दरवाजा दिखाई देता है। इस रहस्यमयी दरवाजे से सफेद रोशनी की तेज किरणें दिखाई देती हैं।

यमदूत दिखना

गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को मृत्यु से पहले यमदूत दिखाई देते हैं। यमदूत देखने के बाद व्यक्ति अपनी आखिरी सांसें गिन रहा होता है।

शीशे में परछाई न दिखना

वहीं व्यक्ति को मृत्यु से पहले पानी, तेल, घी और शीशे में अपनी परछाई दिखाई नहीं देती है। यह संकेत बताते हैं कि व्यक्ति का अंतिम समय चल रहा है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com