नए साल पर तुलसी के पास जलाएं इस तेल का दीपक, जीवन में होगा उजाला


By Ashish Mishra31, Dec 2024 01:53 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन की कमी दूर होती है। आइए जानते हैं कि नए साल पर तुलसी के पास किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की रोजाना पूजा करने से धन लाभ होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दीपक जलाने के फायदे

पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाना शुभ होता है। इसके साथ ही, घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है।

घी का दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, नए साल पर तुलसी के पास घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और संकट दूर होते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कारोबार में तरक्की होती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।

तुलसी के पास शालिग्राम रखें

नए साल पर तुलसी के पास शालिग्राम रखकर पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा सालभर बनी रहेगी।

तुलसी के पास दीपक कब जलाएं

अगर आप तुलसी के पास दीपक जला रहे हैं, इस शाम के समय जलाएं। इस समय दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ