Neem Karoli Baba: नए साल पर ये चीजें दिखने से सालभर चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra31, Dec 2024 01:35 PMjagran.com

नए साल की शुरुआत

अक्सर लोगों को नए साल के पहले दिन कई चीजें दिखाई देती हैं। आइए जानते हैं कि नए साल पर किन चीजों के दिखने से पूरे साल किस्मत चमकती है?

नीम करोली बाबा

बाबा ने कई ऐसी बातों के बारे में बताया है, जिसे ध्यान में रखने से व्यक्ति के जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। इसके साथ ही, आपको कार्य में सफलता मिलती है।

नए साल पर दिखने वाली चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसका नए साल के पहले दिन दिखना बेहद शुभ होता है। इन चीजों के दिखने का मतलब सालभर आपकी किस्मत चमकती रहेगी।

घर पर पशु-पक्षी आना

नीम करोली बाबा के अनुसार, नए साल के पहले दिन घर में पशु-पक्षी का आना शुभ होता है। इन जीवों के दिखने से व्यक्ति के ऊपर देवी-देवताओं की कृपा बरसती है।

साधु-संत के दर्शन

अगर आपको नए साल पर साधु-संतों के दर्शन होते हैं, तो यह बेहद शुभ होता है। इसका मतलब आपकी किस्मत बदलने वाली है और अच्छे दिन आने वाले हैं।

आंख से आंसू आना

नीम करोली बाबा के अनुसार, अगर नए साल पर भगवान का ध्यान करते समय आंख से आंसू आ जाए, तो यह शुभ संकेत होता है। इसका मतलब संकट से छुटकारा मिलने वाला है।

मौन धारण करें

नए साल पर सुबह उठने के बाद कुछ समय के लिए मौन धारण करें। ऐसा करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है।

खुल जाएगी सोई किस्मत

नए साल के पहले दिन इन चीजों के दिखने से व्यक्ति की सोई किस्मत खुल जाती है। इसके साथ ही, सालभर आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

नए साल पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ