अगर आप नए साल को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो पहले किन कई शुभ कार्य करें। आइए जानते हैं कि नए साल पर क्या करने से पूरे साल धन लाभ होगा?
अगर आप नए साल में खुद को खुशहाल रखना चाहते हैं, तो शुभ कार्य से शुरुआत करें। ऐसा करने से सालभर जीवन में किसी भी तरह की परेशानियां नहीं होंगी।
कई उपाय ऐसे हैं, जिसे 1 जनवरी को करके नए साल को मंगलमय बना सकते हैं। इन कामों को करने से सालभर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ध्यान, योग और प्रार्थना करें। इससे सालभर आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी इस मुहूर्त में किए कार्य का शुभ फल मिलेगा।
नए साल की शुरुआत पूजा-पाठ से करना बेहद शुभ होगा। इस दौरान घर के मंदिर में दीपक जलाएं और मंत्र का जप करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा।
सनातन धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। नए साल के पहले दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन, वस्त्र और अन्न का दान करें। ऐसा करने से सालभर किसी चीज की कमी नहीं होगी।
नए साल के पहले दिन सुबह उठकर हथेली के दर्शन करते हुए कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते करदर्शनम् मंत्र का उच्चारण करें।
नए साल पर अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगेंगी और धन का आगमन भी होगा।
नए साल पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ