Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan02, Feb 2025 08:26 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आपको राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप किसी कार्य में फंस सकते हैं। मन अशांत रहेगा। अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे।

तुला राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम अधिक होने के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से सफलता मार्ग खुलेंगे। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में ना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार और मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।