घर के मंदिर से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान


By Farhan Khan03, Feb 2025 07:00 AMjagran.com

घर के मंदिर से जुड़ी जरूरी बातें

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, घर का मंदिर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। आज हम आपको घर के मंदिर से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे। जिन्हें ध्यान में रखने से जीवन में समृद्धि आएगी।

ज्यादा बड़ी मूर्तियां न रखें

घर के मंदिर में ज्यादा बड़ी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए क्योंकि अधिक बड़ी मूर्तियां बड़े मंदिरों के लिए ही श्रेष्ठ रहती हैं। घर के मंदिर में छोटे-छोटे आकार की प्रतिमाएं ही रखनी चाहिए।

सूर्य की रोशनी के पास होना चाहिए मंदिर

घर में मंदिर ऐसे स्थान पर बनाया जाना चाहिए, जहां सूर्य की रोशनी हो। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।

रोज सुबह और शाम पूजन अवश्य करें

यदि घर में मंदिर है, तो हर रोज सुबह और शाम पूजन अवश्य करना चाहिए। पूजन के समय घंटी अवश्य बजाएं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

मंदिर के पास जूते-चप्पल न ले जाएं

घर में जिस स्थान पर मंदिर है, वहां चमड़े से बनी चीजें, जूते-चप्पल नहीं ले जाना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।

मंदिर में मृतकों के चित्र न लगाएं

मंदिर में मृतकों और पूर्वजों के चित्र भी नहीं लगाना चाहिए। पूर्वजों के चित्र लगाने के लिए दक्षिण दिशा बेस्ट मानी गई है। इससे गृह क्लेश का खात्मा होता है।

घर के मंदिर के आसपास शौचालय न हो

घर के मंदिर के आसपास शौचालय होना भी अशुभ रहता है। अत: ऐसे स्थान पर पूजन कक्ष बनाएं, जहां आसपास शौचालय न हो।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com