Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को मिलेगी नौकरी, होंगे रुके हुए काम


By Ashish Mishra02, Jan 2025 08:38 AMjagran.com

नौकरी में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। वहीं, कई जातकों को व्यापार में लाभ होगा और रुके हुए कार्य होंगे।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत होगी। पुराने मित्रों से मिलना होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन ठीक रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी नए रास्ते का चयन कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निजात मिलेगी परंतु आर्थिक तौर से आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। व्यापार में किसी अपने से विवाद हो सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। पार्टनर को लेकर कुछ समस्या देखने को मिलेगी।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आर्थिक तौर से आज आप परेशान नजर आएंगे। व्यापार में स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

कन्या राशिफल

आज आपका दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। नौकरी वर्ग वालों को आज कुछ परेशानियां महसूस होंगी। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। आज कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं।

तुला राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में कमी आएगी। वहीं, कुछ पारिवारिक समस्याएं आज आपको देखने को मिलेगी। नौकरी वर्ग में कार्य कर रहे लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा। आज घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पारिवारिक सामंजस्य देखने को मिलेगा।

धनु राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। साथ ही किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नौकरी वर्ग वालों को परेशानियां महसूस होगी। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में विवाद की स्थिति पैदा होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ेंगे। आज के दिन वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jaran.com के साथ