Aaj ka Rashifal 03 Feb: इन 4 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra03, Feb 2025 09:21 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुँचाया जा सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं, तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार में अभी जोखिम न उठायें। किसी लंबी यात्रा पर न जाएं।

सिंह राशिफल

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आज व्यापार में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

तुला राशिफल

आज आप मानसिक तनाव पारिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आयेंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं। आज आपका वह काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मीन राशिफल

आज के दिन आपके किसी विशेष व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे।