Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, होंगे धन लाभ


By Ashish Mishra09, Nov 2024 08:11 AMjagran.com

करियर में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती हैं। वहीं, कई जातकों के पहले से रुके हुए कार्य होंगे।

मेष राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें।

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने मे सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहें।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार मैं पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। नया कोई काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपको विजय मिलेगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ