Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा नया काम, कमाएंगे खूब पैसा


By Ashish Mishra10, Dec 2024 08:24 AMjagran.com

मिलेगा नया काम

आज के दिन कई राशि के जातकों को नया काम मिल सकता है। वहीं, कई जातक खूब पैसा कमाएंगे और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें।

वृषभ राशिफल

आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकती है।

सिंह राशिफल

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ कम आप अपने हाथ से निकाल सकते है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। आज आपका मन अशांत रहेगा, पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें।

तुला राशिफल

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा, किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचाना है।

वृश्चिक राशिफल

आज यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको गहरे नुकसान में पहुंचा सकता है।

धनु राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आपके लिए कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें थोड़ी-बहुत अड़चन आ सकती है, लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा, किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी निधि धनराशि जमा कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ