आज के दिन कई राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होगा। वहीं, कई जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लंबी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें।
आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव पीड़ा महसूस करेंगे। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन संभलकर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं।
आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।
आज आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बडी जोखिम अभी न उठाएं। व्यापार-व्यवसाय को चेंज करने का मन हो, तो अभी थोडा इंतजार करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।
आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा।
आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है।
आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है।
आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ