रात में करते हैं पूजा, तो न करें ये गलतियां


By Amrendra Kumar Yadav25, Aug 2024 06:31 PMjagran.com

पूजा पाठ का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। पूजा करने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शुभ फलों की प्राप्ति

पूजा करते समय भगवान का स्मरण करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। पूजा में समय का भी विशेष महत्व होता है।

रात में करते हैं पूजा

कुछ लोग रात में पूजा करते हैं। रात में पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इन नियमों के बारे में बताएंगे।

घंटी न बजाएं

रात में पूजा करते समय घंटी नहीं बजानी चाहिए। रात में घंटी बजाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और बाधा उत्पन्न होती है।

शंख न बजाएं

वहीं, रात में पूजा करते समय शंख नहीं बजाना चाहिए। इस समय देवी-देवता सोने चले जाते हैं। ऐसे में शंख बजाने से उनकी नींद टूट जाती है।

तुलसी के पत्ते न छुएं

रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं छूने चाहिए। ऐसा करने से तुलसी नाराज होती हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पत्ते न तोड़ें

वहीं, शाम के समय तुलसी के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है और आर्थिक रूप से समस्याएं होती हैं।

उत्तर दिशा में करें पूजा

रात में पूजा करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय उत्तर दिशा में पूजा करनी चाहिए और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

रात में पूजा करते हैं तो ये गलतियां न करें। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com