Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को बिजनेस में होगी बंपर कमाई, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra23, Jan 2025 08:16 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा, आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना के चांस हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कन्या राशिफल

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं, वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य काम पूरा होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है।

मकर राशिफल

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, बीपी आदि के कारण आपके लिए शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल

आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं, इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें।

मीन राशिफल

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है।