पहनें यह शक्तिशाली रुद्राक्ष, होगी तरक्की


By Farhan Khan23, Jan 2025 07:00 AMjagran.com

रुद्राक्ष की उत्पत्ति कैसे हुई?

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। इसलिए इसे इतना खास माना जाता है। रुद्राक्ष 14 तरह के होते हैं।

तरक्की के लिए धारण करें यह रुद्राक्ष

आज हम आपको एक ऐसे शक्तिशाली रुद्राक्ष के बारे में बताएंगे, जिसे धारण करने से दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इस रुद्राक्ष के बारे में विस्तार से जानें।

एक मुखी रुद्राक्ष

हम आपको एक मुखी रुद्राक्ष के बारे में बता रहे हैं। इस रुद्राक्ष को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। यह रुद्राक्ष सबसे शक्तिशाली और दुर्लभ माना गया है।

एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने का दिन

एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने के लिए अमावस्या, पूर्णिमा, सावन महीने का सोमवार या फिर शिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम माना गया है।

एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ

एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से भगवान शिव की कृपा तो मिलती ही है। साथ ही इसे पहनने से मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।

जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि

जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से आप सभी प्रकार के बुरे प्रभावों को दूर रहते हैं।

एक मुखी रुद्राक्ष से संबंधित जरूरी बातें

रात को सोने से पहले और शमशान घाट या किसी मृत्यु वाली जगह पर जाने से पहले एक मुखी रुद्राक्ष निकाल देना चाहिए।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com